बक्सर खबर। ट्रेन से गिरने के कारण रविवार की दोपहर महिला की मौत हो गई। यह दुर्घटना डुमरांव स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के पास हुई। दोपहर एक बजे के लगभग इसकी सूचना रेल प्रशासन को मिली। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि वह वह अधेड़ है। उसके पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान रमावती देवी आंगनबाड़ी सहायीका के रुप में हुई।
जो नया भोजपुर ओपी के चिलहरी गांव की निवासी थी। रेल पुलिस ने स्थानीय लोगों के माध्यम से उसके गांव सूचना भेजी। वहां से पहुंचे उसके भतीजे अजय और रंजीत राम ने बताया स्व. रमेश राम की पत्नी हैं। निजी काम से बक्सर गई थी। वहां से लौटने के दौरान यह घटना हुई। आगनबाड़ी केन्द्र सख्या 08 पर कार्यरत थीं। जीआरपी पोस्ट प्रभारी सुनील ने बताया कि घटना डाउन लाईन में पश्चिमी गुमटी से आगे पोल संख्या 648/6-4 के बीच हुई है।































































































