-नावानगर व नैनीजोर के थानाध्यक्ष भेजे गए कोषांग व पुलिस लाइन
बक्सर खबर। चुनावी तबादलों का असर पुलिस विभाग पर भी दिख रहा है। सूचना के अनुसार पुलिस कप्तान ने अवर निरीक्षक स्तर के कुल 14 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें नावानगर के थानाध्यक्ष रहे नन्दू कुमार को चुनाव कोषांग बक्सर भेजा गया है। नैनीजोर के थानाध्यक्ष रहे फिरोज आलम को पुलिस केन्द्र भेजा गया है। अजय कुमार जो पुलिस केन्द्र में कार्यरत हैं। उन्हें सिपाही प्रशिक्षण कोषांग भेजा गया है।
शुभम राज थानाध्यक्ष रामदास राय डेरा को साइबर थाना भेजा गया है। औद्योगिक थाने में तैनात अतहर रब्बानी को यातायात थाना में तैनात किया गया है। उत्तर कुमार जो सिमरी थाने में तैनात थे। उन्हें बगेनगोला भेजा गया है। सोनवर्षा थाने में कार्यरत सुभाष यादव को राजपुर थाना। ब्यूटी कुमारी जो मुरार थाने में तैनात थीं। वह अब धनसोई थाने में योगदान करेंगी। सिकरौल थाने में कार्यरत संजय कुमार शर्मा पुलिस केन्द्र बक्सर भेजे गए हैं।

औद्योगिक थाना के अपर थानाध्यक्ष संजय विकास त्रिपाठी को हाईवे पेट्रोलिंग नावानगर की जिम्मेदारी दी गई है। अमिषा कुमार (2) जो ब्रह्मपुर थाने में तैनात थीं। उन्हें साइबर थाना भेजा गया है। चंदन यादव जो मुफस्सिल थाना इटाढ़ी में कार्यरत थे। उन्हें सिमरी थाना भेजा गया है। ब्रह्मपुर में तैनात सुनील कुमार सिंह को राजपुर थाना। ब्रह्मपुर के ही मनोरंजन प्रसाद राय को यातायात थाना बक्सर भेजा गया है। अधिक जानकारी के लिए आप खबर के नीचे दी गई सूची का अवलोकन कर सकते हैं।