-एसपी का आदेश, चौबीस घंटे में करें योगदान
बक्सर खबर। जिले के सात थानों में नए थानाध्यक्ष तैनात किए गए हैं। इनमें से अधिकांश इधर से उधर हुए हैं। लेकिन, कुछ नए लोगों को पहली बार थानाध्यक्ष बनने का मौका मिला है। एसपी शुभम आर्य द्वारा जारी सूची में बताया गया है कि, मतेन्द्र कुमार डुमरांव के प्रभारी थानाध्यक्ष होंगे। संतोष कुमार जो नगर थाने में बतौर अवर निरीक्षक कार्यरत थे। उन्हें धनसोई का थानाध्यक्ष बनाया गया है। यह पद ज्ञान प्रकाश के तबादले से खाली हुआ था।
कृष्णाब्रह्म के थानाध्यक्ष नीतीश कुमार को नावानगर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। विरेन्द्र यादव जो सिकरौल के थानाध्यक्ष थे। उन्हें नैनीजोर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। रिकेश कुमार सिंह अवर निरीक्षक ब्रह्मपुर को सिकरौल का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। संजीत कुमार शर्मा अपर थानाध्यक्ष डुमरांव को रामदास राय डेरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। चंचल महंथा जो धनसोई के सहायक थानाध्यक्ष थे। उन्हें कृष्णाब्रह्म का थानाध्यक्ष बनाया गया है।