पुण्यतिथि पर याद किए गए परमानंद, रक्तदान कर दी गई श्रद्धांजलि

0
112

टीम भावना से हुआ आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा                                                                     बक्सर खबर। पुस्तकालय रोड के स्वर्गीय परमानंद सिंह की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर उनके बेटे, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा नेता रामजी सिंह ने अपने पिता को एक अनोखे ढंग से श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को रामजी सिंह ने अपने निवास स्थान पर रक्तदान शिविर सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। रामजी सिंह ने अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए अपनी टीम के युवा साथियों को आह्वान करते हुए इस आयोजन को आकार दिया। कार्यक्रम में रक्त संग्रह की व्यवस्था तपेश्वरी देवी रक्त केंद्र की ओर से की गई थी।

कार्यक्रम में पूर्व सिविल सर्जन डॉ. भूपेंद्र नाथ, डॉ. मेजर पीके पांडेय, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह समेत कई गणमान्य उपस्थित रहकर युवाओं का हौसला बढ़ाया। वहीं पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा, राकेश सिंह, वजीर अंसारी समेत कुल 13 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदान करने वालों को भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन और राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने प्रमाणपत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। दोनों नेताओं ने इस आयोजन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल गणमान्यजन

कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि देने वालों में मुन्ना सिंह, प्रियेश, विकास कुमार सिंह, मो. वजीर अंसारी, राकेश कुमार सिंह, बबन सिंह, विजय राजभर, शराफत हुसैन, आशुतोष दुबे, त्रिभुवन ओझा, श्याम जी वर्मा, लक्ष्मण शर्मा, संतोष गौतम, प्रमोद केशरी, जितेंद्र ठाकुर, लक्की सिंह, संजय सिंह, कामेश्वर शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, कक्कू वर्मा, पिंटू वर्मा, गोविंद जायसवाल, इफ्तिखार अहमद, माइकल पाण्डेय और उमेश राणा समेत दर्जनों लोगों ने स्व. परमानंद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here