-2025 के चुनाव में सबसे पहले निराला ही घोषित हुए थे उम्मीदवार
बक्सर खबर। विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। परिणाम घोषित हो गए हैं। और दो दिन के अंतराल के बाद नई सरकार के गठन की कवायद भी प्रारंभ हो गई है। आज रविवार को राजधानी पटना में जदयू ने अपने सभी विधायकों को याद किया। सभी नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्य अपने मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। इस कड़ी में राजपुर के जदयू विधायक संतोष निराला भी वहां पहुंचे। उनका गुलदस्ता लेने के उपरांत मुख्यमंत्री खूब मुस्कूराए।
जिसे देख अगल बगल वाले भी उन्हें स्नेह से देखने लगे। इसकी एक वजह ये भी है। इस चुनाव में निराला वह पहले उम्मीदवार थे। जिनका नाम मुख्यमंत्री ने खुले मंच से घोषित किया था। राजपुर की सभा के दौरान। और निराला पहले भी एक बार परिवहन मंत्री रह चुके हैं। ऐसे में निराला के समर्थक यह उम्मीद लगाए बैठे हैं। एक बार फिर इस सरकार में उन्हें मंत्री का पद मिलेगा। हालांकि इसका निर्णय मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी ही तय करेगी।































































































