बक्सर खबर। गुरुवार को ही सोनवर्षा ओपी के परमडीह पुल के समीप अधेड़ व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पर कोई समय रहते नहीं पहुंचा। घायल को पहले पास के अस्पताल में दाखिल कराया गया। हालत बिगडऩे पर शुक्रवार की सुबह उसे नावानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। तब पुलिस उसे देखने पहुंची। लेकिन, उसकी पहचान का प्रयास नहीं किया गया। वहीं मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
ऐसे स्थिति में अस्पताल के कर्मियों ने उसे किसी तरह सदर अस्पताल भेजा। जहां उसका उपचार चल रहा है। लेकिन, पहचान न होने की स्थिति में उसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। जब मीडिया के लोगों ने इस लापरवाही के बारे में सोनवर्षा ओपी से सवाल किया तो पता चला। उसकी पहचान नहीं हुई। यह जानकारी मिली। वह पैदल ही कहीं जा रहा था। इससे यह संभावना व्यक्त की जा रही है। अधेड़ व्यक्ति कहीं आस-पास का ही है। जो पिछले चौबीस घंटे से लावारिस बना हुआ है।


































































































