-महागठबंधन के नेताओं ने किया प्रदर्शन
बक्सर खबर। कृषि कानून के विरोध में महागठबंधन के नेताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। शहर के अंबेडकर चौक पर एकत्र हुए लोगों ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग रखी। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे राजद के जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि छह माह से किसान धरने पर बैठे हैं। लेकिन, मोदी की सरकार को जैसे इसकी चिंता ही नहीं है।
जिसके लिए कानून बना है। वही इसका विरोध कर रहा है। तो ऐसे में क्या जरुरत है, इस कानून की। देश के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने सरकार को पत्र भेजकर इसका आग्रह किया है। सबकी मांग पर ध्यान देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कामेश्वर पांडेय, इफ्तकार अहमद डुडू, रामाशंकर, राजद के नगर अध्यक्ष गोविंद जायसवाल समेत कई नेता शामिल हुए।































































































