डेढ़ साल के इश्क को मिली मंजिल, थाने में रचाई शादी

0
3391

महिला थाना बना प्रेम का मंदिर, विरोध के बावजूद प्रेमी जोड़े ने लिए सात फेरे, पुलिस बनी गवाह              बक्सर खबर। प्यार अगर सच्चा हो तो रास्ते खुद-ब-खुद बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जिले में, जहां डेढ़ साल से प्रेम में डूबे एक जोड़े को समाज और परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन जब बात जिंदगी के फैसले की आई तो प्रेम ने जीत हासिल की और कानून बना उसका सहारा। महिला थाना पुलिस ने प्रेमी युगल की शादी करवा दी और उन्हें वैवाहिक जीवन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

सिकरौल थाना क्षेत्र के रेंका गांव निवासी महेंद्र साह का बेटा पिंटू साह और मुरार थाना क्षेत्र के अमसारी गांव की शिल्पी कुमारी के बीच प्रेम कहानी की शुरुआत पिछले साल हुई थी। बताया जा रहा है कि शिल्पी अपने मामा के गांव रेंका आई थी, जहां शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात पिंटू से हुई। पहली ही नजर में दोनों का दिल एक-दूसरे पर आ गया।समय के साथ दोनों का रिश्ता गहराता गया और वो मिलने-जुलने लगे। जब घरवालों को इस रिश्ते की भनक लगी, तो उन्होंने सख्ती दिखानी शुरू कर दी। बावजूद इसके दोनों का प्यार कम नहीं हुआ, बल्कि और मजबूत होता गया। शादी की बात आई तो परिजनों ने साफ इंकार कर दिया। अपने रिश्ते को सामाजिक मान्यता दिलाने के लिए प्रेमी युगल ने महिला थाना की शरण ली।

शादी समारोह में शामिल पुलिस पदाधिकारी

थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन नहीं माने और नाराज होकर चले गए। इसके बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति से थाना परिसर स्थित मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। थानाध्यक्ष सहित महिला थाना की टीम ने गवाह बनकर शादी कराई और मिठाई खिलाकर नवदंपती को शुभकामनाएं दीं। शादी के बाद दोनों काफी खुश नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here