-डीएम और एसपी ने वीसी में सभी को दिए आवश्यक निर्देश
बक्सर खबर। प्रखंडों में बने क्वारंटीन केन्द्रों पर किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हो। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी इस पर ध्यान दें। साथ ही नोडल पदाधिकारी और एसडीओ एवं डीएसपी भी प्रत्येक दिन केन्द्रों का निरीक्षण करें। स्वयं एसपी यूएन वर्मा ने भी थानाध्यक्षों को इसकी हिदायत दी। उन्होंने कहा प्रत्येक दिन थानाध्यक्ष अपने सीमा क्षेत्र के केन्द्रों पर एक बार जरुर जाए। अगर किसी तरह की कोई आवश्यक सूचना हो तो तुरंत जानकारी दें।
डीएम ने सभी पदाधिकारियों को बताया। केन्द्रों पर आने वाले सभी प्रवासी लोगों का सबसे पहले निबंधन करना अनिवार्य है। उसके उपरांत स्क्रीनिंग हो। फिर महिला और पुरुष के अनुसार उन्हें सामान का कीट उपलब्ध कराया जाए। इनके लिए कमरों का निर्धारित आवंटन होना चाहिए। सुबह नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात्रि भोजन के साथ दूध भी देय होगा। प्रत्येक केन्द्र पर 100 लोगों को रखा जाना है। इस लिए सफाई और सुरक्षा का इंतजाम भी पुख्ता होना चाहिए। मनोरंजन के लिए टीवी लगाया जाना है। ऐसा करते वक्त सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो। इसका ध्यान रखना अनिवार्य है।






























































































