बक्सर खबर। नगर के नाथ घाट पर मंगलवार को नहाने के दौरान किशोर डूब गया। यह हादसा अपराह्न तीन बजे के लगभग हुआ। सूत्रों के अनुसार धनसोई थाना के बन्नी गांव निवासी संदीप कुमार (16) पुत्र संजय सिंह का पुत्र चार साथियों संग नहाने पहुंचा। वह पानी में तैरने उतरा और दूर चला गया। इस क्रम में उसके साथी उसे दूर हो गए। इसी बीच वह डूब गया। प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। उसकी तलाश में गोताखोर और बचाव दल को लगाया गया। अपराह्न पांच बजे उसका शव नदी से निकाला गया।
































































































