बक्सर खबर। शहर के वीर कुंवर सिंह कालोनी में आज गुरुवार की सुबह गोली लगने से नौंवी कक्षा का छात्र अनुराग घायल हो गया। सूचना के अनुसार सुबह 7:50 के लगभग वनसप्ति नगर से तैयार होकर निकला। जैसे ही वीर कुंवर सिंह कालोनी की मुख्य सड़क के पास आया। उसे पैर में गोली लग गई। किसने चलाया और किस तरफ से हमला हुआ उसे कुछ पता नहीं। ऐसा स्वयं घायल छात्र अनुराग ने अस्पताल में मीडिया को बताया। जब अचानक पैर में चोट लगने का एहसास हुआ तो नीचे देखा। दाहिने पैर से खून बह रहा था।
आस-पास के लोगों ने उसके पिता अजय चौबे को खबर दी। सभी लोग बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। अजय चौबे ने बताया मैं इटाढी प्रखंड के खखड़ही स्कूल का शिक्षक हूं। हमारी किसी से अदावत नहीं है। बेटा डीएवी स्कूल में कक्षा नौंवी का छात्र है। उसकी आयू लगभग 14 वर्ष है। मैं उसके स्वभाव को जानता हूं। वह झगड़ा फसाद करने वाला नहीं हैं। सूत्रों ने बताया इसका परिवार इटाढ़ी प्रखंड के मंगोलपुर गांव का मूल निवासी है। यहां लगभग बीस वर्षों से इनका परिवार रह रहा है। कुल मिलाकर यह ज्ञात नहीं हो पाया कि किशोर को किसने और क्यूं गोली मारी। आप भी सून सकते हैं उसके पिता का कथन:-































































































