नेता अंबेडकर जयंती में जनता सतुआन में रही व्यस्त

0
121

बक्सर खबर। आज रविवार का दिन गहमा-गहमी भरा रहा। शहर के अंबेडकर चौक पर बाबा साहब को पुष्प अर्पित करने वालों की भीड़ रही। वहीं दूसरी तरफ रामरेखा घाट और नाथ घाट पर गंगा स्नान करने वालों की। पता चला आज सतुआन भी है।

जो लोग राजनीतिक सोच रखने वाले थे। वे नीले रंग का साफा बांध जुलूस में भी शामिल हुए। भाजपा, बसपा, राजद सबने अंबेडकर चौक जाकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं इन सब राजनीतिक हलचलों से दूर गांव से आए श्रद्धालु और शहर के लोग गंगा स्नान कर घाट किनारे बैठे लोगों को अन्न व द्रव्य का दान करते दिखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here