हिंदी ही आत्मा और संस्कृति की असली धड़कन 

0
10

इंजीनियरिंग कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस                                                                     बक्सर खबर। इटाढ़ी रोड स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में हिंदी दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रोफेसर राम नरेश राय ने दीप प्रज्वलित कर की। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी दिवस सिर्फ उत्सव नहीं बल्कि आत्ममंथन का मौका है, जब हम अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान और प्रतिबद्धता को मजबूत करते हैं। वहीं विद्युत अभियंत्रण विभाग के छात्र सुबीश कुमार ने भाषण में कहा कि “अंग्रेजी जरूरी है, लेकिन हिंदी ही आत्मा और संस्कृति की असली धड़कन है।”

हिंदी दिवस पर भाषण, कविता-पाठ, वाद-विवाद, स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता जैसी कई रंगारंग गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने छात्रों और शिक्षकों का खूब मन मोह लिया। गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने अपनी लिखी कविता सुनाकर माहौल को भावनात्मक बना दिया। पूरे कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक आकृति ने किया। उनके कुशल संचालन और मार्गदर्शन से ही कार्यक्रम का माहौल जीवंत और आकर्षक बना रहा। अंत में निर्णायक मंडली ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की और छात्रों को प्रोत्साहित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here