-करंट लगने से मौत, लोगों ने जताया गहरा दुख
बक्सर खबर। सिमरी के पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे का निधन हो गया है। आज बुधवार को अपने दरवाजे पर सुबह कुछ काम निपटा रहे थे। तभी बिजली का करंट लग गया। इस वजह से उनकी मौत हो गई। उनके निधन से सामाजिक जगत के लोग आहत हैं। उनकी उम्र लगभग 75 वर्ष के आस-पास की होगी। जैसे ही उनके निधन की खबर इलाके में फैली वहां समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। उनका राजनीतिक कद बड़ा था। इस वजह से एनडीए के प्रत्याशी हुलास पांडेय, राजद के समर्थक अंगद यादव समेत आस-पास के अनेक लोगों ने उनके घर पहुंचे।
सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और दुर्घटना पर गहरा दुख जताया। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार बुधवार की सुबह वे अपने दरवाजे पर पूराने सेड की सफाई करवा रहे थे। जहां बिजली का तार भी था। उसी क्रम में उन्हें करंट लग गया। संयोगवश समय रहते किसी की नजर वहां नहीं गई। जब लोगों का ध्यान उनकी तरफ गया तो वे बेहोश पड़े थे। तत्काल उन्हें उपचार के लिए चिकित्सक से संपर्क किया गया। लेकिन, उसने बताया दुबे जी अब नहीं रहे।


































































































