-वरिष्ठ साहित्यकार शंभू शरण की थी पत्नी
बक्सर खबर। डुमरांव बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व साहित्यकार शंभू शरण नवीन की पत्नी रवि प्रभा का रविवार को निधन हो गया। उनका उपचार वाराणसी के हेरीटेज अस्पताल में चल रहा था। यह दुखद खबर जब रविवार को पता चली तो समाजसेवा व साहित्य जगत से जुड़े लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया।
स्थानीय लोगों ने बताया रवि प्रभा स्वयं हाई स्कूल की प्रधानाध्यापक रह चुकी हैं। पति-पत्नी दोनों समाज सेवा में बढ़कर शामिल होते थे। कुछ दिन पहले उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लेकिन, अंतत: वे जीवन की जंग हार गई हैं। डुमरांव के पत्रकार साथियों ने भी उनके लिए गहरा शोक प्रकट किया।

































































































