-जगह-जगह खड़ी रहीं कई प्रमुख सवारी व एक्सप्रेस गाड़ियां
बक्सर खबर। दानापुर- पंडित दीनदयाल रेलखंड पर सोमवार की सुबह किसी ट्रेन से मवेशी कट गया। इस वजह से लगभग एक घंटे तक डाउन लाइन का परिचालन ठप हो गया। यह वाकया सुबह आठ बजे के लगभग जमानिया और दरौली स्टेशन के मध्य हुआ। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। उन्होंने रेल पुलिस की मदद से मवेशी के शव को ट्रेक से हटवाया।
इस दौरान कई पमुख ट्रेने जहां-तहां खड़ी रहीं। सुबह 9:30 के बाद परिचालन शुरू हो पाया। रेलवे सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15125 काशी पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन एक घण्टे बहोरा चण्डिल में, 22564 जयनगर अंत्योदय एक्सप्रेस धीना में दो घण्टे व 15667 कामख्या एक्सप्रेस 30 मिनट तक तथा 12336 भागलपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस व 20802 मगध एक्सप्रेस डीडीयू में खड़ी रही।
































































































