-प्रेम सागर कुंवर ने जनता को दिया इसका श्रेय
बक्सर खबर। सिमरी प्रखंड के डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेम सागर कुंवर रविवार को अपने देश की राजधानी से सम्मानित होकर अपने गृह जनपद लौटे। उन्हें वर्ष 2023 का पंचायत पुरस्कार मिला है। दिल्ली के विज्ञान भवन में 17 अप्रैल को यह पुरस्कार सुनील कुमार सचिव पंचायती राज विभाग, भारत सरकार ने प्रदान किया गया
ग्रामीण स्तर पर बेहतर कार्य करने के उपरांत यह पुरस्कार दिया जाता है। जिसमें जिले की जिला परिषद अध्यक्ष व नावानगर की एक और मुखिया को पुरस्कार मिला है। बहरहाल गांव लौटने पर प्रेम सागर कुंवर का सभी ने स्वागत किया। उन्होंने ने भी इसका श्रेय अपनी पंचायत की देव रुपी जनता को दिया। उन्होंने बताया बाल हितैसी योजना के तहत यह पंचायत को यह सम्मान मिला है।
































































































