-शनिवार की शाम सरकार ने जारी की तबादला सूची
बक्सर खबर। बक्सर के सदर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार मिश्रा अब भागलपुर के लोक शिकायत पदाधिकारी होंगे। शनिवार की शाम राज्य सरकार द्वारा बिहार प्रशासनिक सेवा के उन पदाधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई। जिन्हें प्रतिक्षा सूची में रखा गया था। पत्र के अनुसार धीरेन्द्र मिश्रा गंगा किनारे भागलपुर में अब लोक शिकायत पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।
इसी महीने व्यापक स्तर पर बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों का तबादला हुआ था। जिसमें डीडीसी, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का तबादला हुआ था। लेकिन, बहुत से अधिकारियों को वेटिंग फॉर पोस्टिंग वाली सूची में रख दिया गया था। इनमें अधिकांश वैसे थे। जिन्हें एसडीएम रैंक से ऊपर का प्रमोशन मिला था। पत्र के अनुसार सभी पदाधिकारी सोमवार से नए स्थान पर पदभार ग्रहण करेंगे।