बक्सर खबर। इटाढ़ी प्रखंड के इंदौर गांव में इन दिनों पूज्य जीयर स्वामी जी का चातुर्मास व्रत चल रहा है। यहां प्रतिदिन होने वाली कथा का समय सोमवार से बदल रहा है। यज्ञ समिति के अनुसार अपराह्न 4:30 से होनी वाली कथा अब 5 बजे से प्रारंभ होगी और छह बजे तक चलेगी। आरती का समय सुबह 5:00 ही रखा गया है।
स्वामी जी का दर्शन करने वाले श्रद्धालु दोपहर 12 से 2 के बीच दर्शन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। शाम की कथा के उपरांत स्वामी जी प्रात: की आरती में ही बाहर आते हैं। यह क्रम पूरे चातुर्मास चलता रहेगा। वहां से जुड़ी जो अन्य जानकारियां हमें ज्ञात होंगी। उससे हम आपको अपडेट कराते रहेंगे।































































































