विधानसभा चुनाव‌‌‌ फ्लैश बैक : बक्सर में घटा है कांग्रेस की जीत का अंतर

0
607

– इस बार बेस्ट बनाम टेस्ट की चर्चा है आम
बक्सर खबर। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने में कुछ घंटे शेष बचे हैं। ऐसे में नजर डालते हैं पिछले दो चुनाव के आंकड़ों पर। इसमें 2015 का चुनाव बड़ा ही दिलचस्प रहा। बक्सर विधानसभा के राजनीतिक इतिहास में यह बड़ा ही भीड़ वाला चुनाव रहा। यहां से तीस उम्मीदवार मैदान में थे। सबने मिलकर 1 लाख 60 हजार 594 मत पाए। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 57.80 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। परिणाम कांग्रेस के पक्ष में गया। गठबंधन के प्रत्याशी संजय तिवारी 66,527 को मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप दुबे को 56,346 मत मिले। इस चुनाव में कांग्रेस की जीत का अंतर 10091 रहा। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में बसपा के सरोज राजभर को 15292 तथा सीपीआई के भगवती प्रसाद को 2782 मत प्राप्त हुआ। अन्य के मत इससे कम रहे। बक्सर विधानसभा में कुल मतदान का प्रतिशत रहा 57.80,(इसमें पोस्टल मत भी शामिल है।)

2020 के चुनाव में घटा जीत का अंतर
बक्सर खबर। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे। अर्थात पिछले चुनाव के आधे ने इसमें भाग्य आजमाया। इस चुनाव में कुल 1,63,340 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मत के प्रतिशत की बात करें तो कुल 56.32 रहा। कांग्रेस (महागठबंधन) के प्रत्याशी रहे संजय तिवारी को 59,417 मत मिले। भाजपा के परशुराम चतुर्वेदी को 55,525। कांग्रेस पुन: चुनाव जीती। लेकिन, जीत का अंतर घट गया। कुल 3892 मत से विजय मिली। इस बार के चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी तीन दलों के गठबंधन के साथ (ओवैसी व ओम प्रकाश राजभर का दल सुभासपा) पहली बार दखल दिया। उसके उम्मीदवार निर्मल कुमार सिंह 30,489 मत पाकर तीसरे नंबर पर रहे। निर्दलीय उम्मीदवार आकाश कुमार सिंह (रामजी सिंह) को 5794 मत प्राप्त हुए। चुनाव बाद यह चर्चा चली कि रामजी के कारण कांग्रेस को जीत मिली। लेकिन, एक बात और खास रही। नोटा पहली बार 3630 मत पाकर बक्सर में पांचवें स्थान पर रहा। और बसपा भी चुनाव से दूर रही।

इस बार बेस्ट और टेस्ट की चल रही है चर्चा
बक्सर खबर। इस बार का विधानसभा चुनाव बेस्ट और टेस्ट के मध्य है। एनडीए वाले बेस्ट की बात कर रहे हैं और विरोधी टेस्ट की। जिस तरह लोक चुनाव के दौरान पढ़े लिखे उम्मीदवार होना चाहिए। वाली बात को हवा देकर मत को बांटने वाले सक्रिय रहे। वे इस बार पढ़ाई लिखाई की बात नहीं कर रहे। लेकिन, आम जन में इसकी चर्चा खुब है। बक्सर के लिए कौन होगा बेस्ट। लेकिन, कुछ लोग अभी भी जाति के टेस्ट से उबर नहीं पा रहे। इस बार कुल मतदाताओं की संख्या 2,85,787 है। और बक्सर विधानसभा में बूथ की संख्या 346 है। दूसरे जन सुराज की दखल ने पूरे खेल का गणित बिगाड़ दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here