-मास्क का प्रयोग हुआ अनिवार्य, जागरुकता जरुरी
बक्सर खबर। कोविड-19 का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। यह आंकड़े बता रहे हैं। इससे बचने के तीन माध्यम हैं। मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी और बाहरी वस्तु के स्पर्श के बाद अच्छी तरह से हाथ धोना। साथ ही आप आंख, नाक और मुंह को छूने से बचे। लोगों के मध्य इसकी जागरुकता के लिए प्रशासन रोको टोको अभियान चलाएगा। आज बुधवार को बैठक के दौरान जिलाधिकारी अमन समीर और एसपी यूएन वर्मा ने सबको इसकी जानकारी। साथ ही सभी पदाधिकारियों को इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।
जन संपर्क विभाग के अनुसार आम नागरिकों को मास्क पहनने को अपनी आदत बनाना होगा। जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा रोको टोको अभियान की शुरुआत की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने इस संबंध में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है। वे अपने प्रखंडों के भ्रमण के क्रम में आम लोगों को मास्क पहन ने हेतु सघन जागरूकता अभियान चलाएं। जिन्होंने भी मास्क नहीं पहन रखा हो उनको रोककर मास्क पहनने का अनुरोध करें। ताकि कोरोनावायरस के संक्रमण के विस्तार को प्रभावी ढंग से रोका जा सके। जिला स्तर पर भी इसके लिए टीम का गठन किया जा रहा है। प्रशासन के द्वारा निरंतर लाउडस्पीकर पोस्टर पेंपलेट के जरिए मास्क पहनने के महत्व को लगातार बताया जाएगा।




























































































