-पुलिस ने जब्त किया वाहन, चालक हिरासत में
बक्सर खबर। सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को सोमवार की दोपहर पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। लोगों ने ऐसा होते देखा तो तुरंत 112 को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को डुमरांव के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के अनुसार दुर्घटना डुमरांव-बिक्रमगंज मार्ग पर मोतिसाबाद गांव के समीप हुई। महिला लालती देवी (60वर्ष) इसी गांव के निवासी पुनछतरबिंद की पत्नी थी।
ग्रामीणों ने बताया यह दुर्घटना अचानक हुई। यह घटना स्थल कोरानसराय थाना की सीमा में आता है। स्थानीय पुलिस के अनुसार पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वाहन भी जब्त है। शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों का कहना था। इस मार्ग पर चलने वाले वाहन अक्सर गति सीमा से तेज चलते हैं और लोगों के साथ ऐसी दुर्घटना करते हैं। पुलिस प्रशासन को इस पर नियंत्रण का प्रयास करना चाहिए।





























































































