-बरामद कर लिया गया, सोहनी पट्टी से लापता हुआ साहिल
बक्सर खबर। नगर थाना के सोहनीपट्टी इलाके से अगवा किए गए साहिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। शुक्रवार की देर शाम उसकी मां शाहजहां बेगम की शिकायत पर थाने में अगवा करने की तहरीर दर्ज की गई थी। जिसमें दो युवकों को आरोपी बनाया गया था। लेकिन, नगर थाने की पुलिस ने चौबीस घंटे के पहले शनिवार की दोपहर में उसे बरामद कर लिया। हालांकि उसकी बरामदगी उत्तर प्रदेश के दिलदारनगर से हुई है। ऐसा पुलिस के सूत्रों ने बताया। इस संबंध में पूछने पर एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा यह मामला रुपये के लेनदेन से संबंधित था। युवक बरामद कर लिया गया है।
हालांकि उसकी तलाश के लिए शुक्रवार की रात ही नगर कोतवाल दिनेश मलाकार व उनकी टीम ने ननिहाल रोहतास जिला के बिक्रमगंज में छापामारी की थी। तब उसका सुराग नहीं मिला था। लेकिन, शनिवार को उसकी सकुशल बरामदगी हो गई। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली है। इस मामले में आरोपी बनाए गए उसके दोस्त सोनू ठाकुर सोहनी पट्टी व राजेश ठाकुर करहंसी ने पुलिस को पूछताछ में बताया था। हमसे उसने रुपये उधार लिए थे। जिसे लौटाने के लिए शुक्रवार को उसने बुलाया था। हमने उसे अगवा नहीं किया। उसके बाद से ही पुलिस मान रही थी। क्योंकि आरोपी युवक पुलिस को आसानी से हाथ लग गए थे। पुलिस ने भी चौबीस घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर लिया।






























































































