-दो माह पहले चली थी गोली, अभियुक्त दे रहे हैं धमकी
बक्सर खबर। दो माह पहले धनसोई थाना के गोसैसी डेहरा गांव में गोली चली थी। अपराधी प्रवृति के दबंग लोगों ने एक नहीं दो परिवारों पर हमला बोला था। 11 मार्च को इसकी प्राथमिकी दर्ज हुई। दो प्राथमिकियां दर्ज हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से गोली के खोखे बरामद किए। खून से लथपथ घायलों को स्वयं अस्पताल तक ले गई। प्राथमिकी दर्ज हुई, पुलिस ने घटना को सही पाया। इतना सब होने के बाद अभियुक्त खुले में घूम रहे हैं। इतना ही नहीं, अभियुक्त शिकायत करने वालों के दरवाजे पर जाकर धमकियां भी दे रहें।
इतना सब कुछ होने के बाद भी पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। इसकी मजबूरी क्या है। यह तो पुलिस जाने। लेकिन, जिनके साथ यह घटना हुई है। वे न्याय की आस में परेशान हैं। क्योंकि, अभियुक्त हत्या की धमकी दे रहे हैं। अगर कोई अनहोनी होती है। तो पुलिस के अधिकारी जांच में अपनी लापरवाही स्वीकार करेंगे। यह सवाल यक्ष प्रश्न है। लोगों के बीच इस बात की चर्चा है। पुलिस कमजोर लोगों को यहां लाठी बरसाती है। जब बात अपराधियों की आती है तो आखिर ऐसा क्यूं होता है। यही प्रश्न जनार्दन चौधरी का पीडि़त परिवार मीडिया और पुलिस से पूछ रहा है।
































































































बक्सर का यही हाल है ।। हमेशा रहे गा
पुलिस फ़ोर्स में भी दलित भाई की बहाली किया जाना चाहिए