लहरा रहे थे बंदूक, पहुंच गए थाने, असलहा जब्त

0
1499

बक्सर खबर : मुफस्सिल थाना के संग्रामपुर गांव में सोमवार की दोपहर दो परिवारों के बीच विवाद गहरा गया। आपसी रंजिश में एक पक्ष के दुर्गेश राय ने अपना पक्ष कमजोर देखते हुए बंदूक का सहारा लेना चाहा। घर से बंदूक निकाली और लगे ललकारने। दूसरे पक्ष के लोगों ने उनको दबोच लिया। उनकी धुनाई भी और मुफस्सिल थाने पहुंचा दिया। दूसरे पक्ष के राधेश्याम राय व विक्रांत राय (सभी राजभर) को भी बैठा लिया है। यह असलहा गैर कानूनी है। इसके आरोप में जेल जाना तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here