बक्सर खबर। जिले में लोगों के संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 57 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कुल आंकड़ा 2368 पहुंच गया है। वैसे एक दिन पहले तक जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या 807 थी। 1504 लोग स्वस्थ हो चुके थे। प्रशासन अपने स्तर से लोगों को जागरुक करने में लगा है।
वर्तमान दौर में लोगों की जरुरत और रोजगार को ध्यान में रखते हुए बहुत सी रियायतें दी गई हैं। लेकिन, लापरवाही भी सामने आ रही है। अगर आप बाहर जाते हैं। तो सावधानी बरतें। क्योंकि वह आपकी सुरक्षा के लिए जरुरी है। आज जो रिपोर्ट जारी हुई है। उसकी पूरी सूची नीचे संलग्न है। उसका अवलोकन आप कर सकते हैं।



































































































