बक्सर खबर : डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर शाम साढ़े छह बजे तेज गति से जा रही बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कमलेश सिंह मठिला, पप्पू यादव कचैनिया (दोनों थाना कोरानसराय) घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह युवक बाइक से डुमरांव की तरफ से अपने गांव जा रहे थे। सामने से जा रही बाइक ने इसको टक्कर मार दी। कमलेश सिंह की हालत गंभीर है। उनको पटना रेफर किया गया है। यह दुर्घटना कोरानसराय थान के सुहा डेरा के पास हुई।





























































































