बक्सर खबरः ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर डुमरांव स्टेशन के पूर्वी गुमटी से पहले हुई। जीआरपी ने बताया कि घटना पोल संख्या 644/8-10 बे बीच की है। लगभग 11ः30 सूचना मिली डाउन मेन लाइन पर एक अज्ञात क्षत-विक्षत शव पड़ा है।
सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक की उम्र लगभग चालीस साल होगी। पैर से विकलांग प्रतित हो रहा है। सफेद शर्ट व काला फुलपैट पहने हुए है। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नही हो सकी है।
































































































