बक्सर खबर : आपके शरीर में कौन सी बीमारी है। आपको कौन-कौन सी परेशानी हो रही है। इससे बचने का आपके पास बहुत ही आसान तरीका है। कुछ सावधानियां बरतनी होंगी। अगर ऐसा बताने वाला डाक्टर मिल जाए तो फिर क्या कहने। जी ऐसे डाक्टर को वैद्य कहते हैं। जो आयुर्वेद के जानकार हों। मरीज जब उनके सामने जाता है। वह जांच करा कर आने को नहीं कहते। सिर्फ नाड़ी पकड़ शरीर की कमियों को जान जाते हैं। ऐसे ही अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद चिकित्सक डा. कुंदन कुमार का शनिवार को यहां आगमन हो रहा है।
आर्ट आफ लिविंग संस्था द्वारा इन्हें बाजार समिति रोड में स्थित ज्ञान मंदिर में एक दिन के लिए विशेष आमंत्रित किया गया है। जहां शनिवार को सुबह 9 बजे से अपराह्न 6 तक वे जन सुलभ होंगे। आर्ट आफ लिविंग के सदस्य दीपक पांडेय ने बताया सर्दी, जुकाम, जोड दर्द, एलर्जी, मधुमेह जैसे गंभीर रोगों का इलाज वे स्वयं करते हैं। नाड़ी जांच कराने वाले व्यक्ति खाली पेट रहें या भोजन के तीन घंटे बाद ही उनसे मिले। इसके लिए संस्था ने कुछ परामर्श शुल्क भी रखा है। विशेष जानकारी लेने वाले लोग फोन नंबर 7209221739 पर संपर्क सकते हैं।































































































