-करने गया था खेत में सिंचाई
बक्सर खबर। बिजली का करंट लगने से युवक की मौत हो गई। यह दुखद घटना भोजपुर गांव की है। मृतक का नाम बलवीर सिंह (26) पुत्र कमलेश सिंह है। शुक्रवार को उसे पोस्टमार्टम के लिए बक्सर लेकर आए लोगों ने बताया कि वह खेतों में लगी गोभी की सिंचाई करने गया था। संभवत: मोटर चालू करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।
आस-पास कुछ और किसान खेत में काम कर रहे थे। इनमें से किसी की नजर उसपर पड़ी। सभी उसे लेकर डुमरांव अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि छठ बाद उसकी शादी होने वाली थी। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।





























































































