विश्व पर्यावरण दिवस पर न्याय वाटिका में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

0
41

–जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सचिव नेहा दयाल ने जागरूकता का किया आह्वान                                                               बक्सर खबर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित ‘न्याय वाटिका’ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अवर न्यायाधीश-सह-सचिव नेहा दयाल ने पौधारोपण कर की। मौके पर अपने संबोधन में सचिव नेहा दयाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संबंधी कानून और न्यायिक घोषणाओं की जानकारी दी और सरकार द्वारा चलाई जा रही पर्यावरणीय योजनाओं की चर्चा की।

उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पहली बार 1973 में “केवल एक पृथ्वी” थीम के साथ मनाया गया था और इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में विधिक सहायता प्रतिरक्षा परामर्श प्रणाली के चीफ विनय कुमार सिंहा, डिप्टी चीफ कुमार मानवेंद्र, पैनल अधिवक्ता दीपिका कुमारी, रामा नंद मिश्रा, जितेंद्र सिन्हा, संजय कुमार चौबे, काजल कुमारी, अभिनव वशिष्ट, आकाश कुमार श्रीवास्तव, विकास यादव, पैनल अधिवक्ता दीपिका कुमारी केशरी, अखिलेश्वर दुबे, रामा नंद मिश्रा, जितेंद्र कुमार सिन्हा, कंचन कुमारी, चंद्र विजय सिंह, चंद्रकला वर्मा, सुंदरम कुमार, प्रेम प्रकाश पाठक, नीतू कुमारी, रुक्कैया, दीपक कुमार, अंजुम कुमार रावत समेत कई विधिक सेवक और न्यायालय कर्मियों ने सहभागिता की। सभी ने मिलकर न्याय वाटिका में पौधे लगाए और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here