-इलाज के लिए जाते समय रास्ते में हुई मौत
बक्सर खबर। युवक घर में जाकर बच्चे को ट्यूशन पढ़ाता था। गुरुवार को न जाने ऐसा क्या हुआ। बच्चे की मां ने उसे चाकू से गोद दिया। उपचार के लिए पटना जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना दोपहर के वक्त ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में हुई। लेकिन, देर शाम जब युवक के मौत की खबर मिली। उस समय पूछने पर पुलिस ने कहा, हमें इसकी सूचना मिली है। जांच शुरू हो गई है। लेकिन, कैसे क्या हुआ। इसकी जानकारी नहीं है। क्योंकि पीड़ित पक्ष ने कोई सूचना नहीं दी है।
वहीं ग्रामीण सूत्रों की माने तो घटना ब्रह्मपुर थाना के जवही-जगदीशपुर गांव की है। दोपहर के वक्त गांव का युवक सुबाष साह ट्यूशन पढ़ाने जितेन्द्र पासवान के घर गया था। अंदर न जाने क्या हुआ। महिला ने उसके उपर चाकू से वार किया। घर वालों को पता चला तो उसे रघुनाथपुर अस्पताल ले गए। उसकी हालत देख चिकित्सकों ने पटना रेफर किया। वहां जाने के दौरान रास्ते में युवक की मौत हो गई। उसके शरीर पर सात-आठ जगह गहरे जख्म थे। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाए हैं। जिस महिला का नाम लिया जा रहा है। वह अपने घर से फरार है।


































































































