बक्सर खबर : राजद के प्रदेश महासचिव सत्येन्द्र सिंह यादव ने डुमरांव विधायक ददन यादव उर्फ पहलवान पर राजनीतिक हमला बोला है। बुधवार को डुमरांव विधायक ददन यादव स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ थे। इस दौरान उन्होंने राजद प्रमुख लालू यादव पर कुछ आरोप लगाए थे। जिसको लेकर सत्येन्द्र हमलावर तेवर में दिखे। उन्होंने बक्सर खबर से हुई बातचीत में कहा। लालू यादव की बदौलत जो प्रदेश में मंत्री बने। उन्हीं को गलत ठहरा रहे हैं।
क्या उनका अपना आधार है। जिस तरह की भाषा का प्रयोग पहलवान कर रहे हैं। उससे तो यही लगता है आने वाले दिनों में वे भाजपा में शामिल हो जाएंगे। क्योंकि वे कभी एक जगह नहीं रहते। इस बार भी वे विधायक बने हैं तो उसमें राजद का योगदान है। अगर मध्यावती चुनाव हुए तो उनको सच्चाई का पता चल जाएगा। सत्येन्द्र यादव ने यह भी आरोप लगाया। उनके खिलाफ मुदमें चल रहे हैं। इस लिए वे सरकार की प्रशंसा कर वे खुद को बचाने की जुगत में लगे हैं।
































































































