विवेक सिंह बने भाजपा के तीनों सेल के जिला प्रभारी

0
340

नमो ऐप, सोशल मीडिया और आईटी सेल का मिला जिम्मा, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर                      बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी जिला ईकाई ने बुधवार को बड़ा निर्णय लेते हुए नमो ऐप, सोशल मीडिया और आईटी सेल के जिला प्रभारी की घोषणा कर दी। इस जिम्मेदारी का ताज विवेक सिंह के सिर सजा। उनके मनोनयन की खबर फैलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। विवेक सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत अभाविप से की थी। छात्र राजनीति में रहते हुए उन्होंने राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य, विभाग संयोजक और जिला संयोजक जैसे कई अहम दायित्व संभाले।भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने बताया कि विवेक सिंह को तीनों सेल का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही हेमंत कुमार को सोशल मीडिया जिला संयोजक, विकेश पांडेय को आईटी सेल जिला संयोजक और भास्कर सिंह को नमो ऐप जिला संयोजक बनाया गया है।

नियुक्ति के बाद उत्साहित विवेक सिंह ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा ही संगठन’ संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा।” विवेक सिंह को जिला प्रभारी बनने पर बधाई देने वालों में त्रिभुवन पांडेय, नमो नारायण मिश्र, गजेंद्र विद्यार्थी, समीर प्रताप सिंह, शुभम राय, कुश पांडेय, रविरंजन पासवान, अमित केशरी, प्रेम नारायण राय, उदय नारायण राय, जयशंकर राय, राजीव भगत, उमाशंकर पांडेय, विशाल ठाकुर, संतोष गुप्ता, रमेश गुप्ता, प्रशांत राय सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here