-हमलावरों का पता नहीं, आपसी विवाद हो सकता है कारण
बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के बेलाउर गांव में शनिवार की शाम अज्ञात लोगों ने हरेन्द्र चौधरी को गोली मार दी। ग्रामीणों को जब यह पता चला तो उन्हें लेकर सदर अस्पताल भागे। प्राथमिकी उपचार के बाद उन्हें वाराणसी रेफर किया जा रहा है। ऐसा सूत्रों ने बताया जो उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। हरेन्द्र चौधरी (49) दलसागर पंचायत के बेलाउर गांव के निवासी हैं। उनको किसने गोली मारी। यह अभी ज्ञात नहीं है।
उन लोगों का कहना है घटना शाम सात बजे की है। अज्ञात लोगों ने उनके ऊपर गोली चलाई। जो गले के पास जा लगी। जख्म गहरा होने के कारण वे बोल नहीं रहे हैं। इसका कारण क्या हो सकता है। यह पूछने पर लोगों ने कहा गवई रंजीश इसकी वजह हो सकती है। इस बाबत पूछने पर औद्योगिक थाना के अपर थानाध्यक्ष संजय विकास त्रिपाठी ने बताया घटना की सूचना मिली है। हम लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।

































































































