-यूपी पुलिस ने बक्सर जिले को दी सूचना, तस्वीर जारी
बक्सर खबर। उत्तर प्रदेश की सीमा में बीते दिन गंगा से एक अज्ञात महिला की लाश मिली है। यूपी की पुलिस ने बक्सर जिला मुख्यालय को इसकी सूचना देते हुए तस्वीर भेजी है। उनका ऐसा माना है यह महिला बक्सर जिले की हो सकती है। क्योंकि उस इलाके में कोई उनकी पहचान नहीं कर पा रहा है।
बलियां जिला के भरौली ग्राम सभा से सटे गंगा तट किनारे आठ जून को यह शव देखा गया। फिलहाल उसे थाना नरहीं, जिला बलियां, उत्तर प्रदेश की देखरेख में रखा गया है। अगर कोई इस तस्वीर को पहचानता है तो नरही थाना के नंबर 9454403003 पर संपर्क कर सकता है।






























































































