ट्रक-ऑटो की जबरदस्त टक्कर में एक की मौत, कई घायल

0
2267

राजपुर के करैला डेरा के पास हुआ दर्दनाक हादसा, घायलों की हालत नाजुक                                     बक्सर खबर। राजपुर थाना क्षेत्र के करैला डेरा के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

हादसे में घायल हुए सभी लोग बघेलवा और सखुआना गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

घायलों की तस्वीर

घायलों की पहचान:

1. नीरु कुमारी 20, पिता – केशव कुमार सिंह सखुआना

2. निरंजन कुमार 13, पिता – हरिशंकर राम बघेलवा

3. कुमारी रिता 30 , पिता – केशव कुमार सिंह सखुआना

4. कृष्ण कुमार सिंह 50 बघेलवा

5. अभिषेक कुमार 20, पिता – कृष्ण कुमार सिंह सखुआना

6 ज्वाला कुमार (22) ग्राम दैदहां

मृतक का नाम शुभनाथ रजक 55 वर्ष, ग्राम दैदहां, थाना दिनारा जिला रोहतास बताया जा रहा है। सभी लोग एक ही परिवार से संबंधित हैं। वे बक्सर से अपने गांव की तरफ लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हो गई। चिकित्सकों ने पूछने पर बताया मृतक को छोड़कर कर घायलों की संख्या सात है  जिनमें से एक खतरे से बाहर है। बाकी सब की हालत चिंताजनक है। इन सभी को रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here