आज तीन घंटे गुल रहेगी बिजली

0
2326

गोलंबर, सिंडिकेट, सिविल लाइन समेत कई मोहल्लों में कटौती                                                                    बक्सर खबर। शहरवासियों को मंगलवार की सुबह बिजली कटौती की परेशानी झेलनी पड़ेगी। बिजली विभाग ने घोषणा की है कि औद्योगिक फीडर से जुड़े क्षेत्रों में आज सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान 11 हजार वोल्ट की जर्जर तारों को बदला जाएगा। बार-बार फॉल्ट की समस्या से निपटने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। मरम्मत कार्य समय पर पूरा न होने की स्थिति में बिजली दोपहर एक बजे तक भी नहीं आ सकती है।

गोलंबर, सिंडिकेट, मेन रोड, सिविल लाइन, शिवपुरी समेत कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ये सभी क्षेत्र औद्योगिक फीडर से जुड़े हैं, जहां पर मरम्मत का कार्य किया जाना है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें और मरम्मत कार्य के दौरान धैर्य बनाए रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here