चोरी की बाइक के साथ युवक धराया, भेजा गया जेल

0
2517

मुक्तिधाम में पुलिस ने मारा छापा, गुप्त सूचना पर मिली सफलता                                                             बक्सर खबर। शहर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच नगर थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को चरित्रवन स्थित मुक्तिधाम से पुलिस ने चोरी की एक पल्सर बाइक के साथ चोर को रंगे हाथों धर दबोचा। गिरफ्तार युवक की पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बिझौरा गांव निवासी दूधनाथ सिंह के पुत्र दीपक कोइरी के रूप में हुई है।

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना  मिली थी कि मुक्तिधाम में एक संदिग्ध युवक चोरी की बाइक के साथ मौजूद है। इसी आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की और युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से चोरी की गई पल्सर बाइक को भी जब्त किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए यह गिरफ्तारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किसी बाइक चोर गिरोह से जुड़ा है या नहीं। इस दिशा में अनुसंधान जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here