-विजय मिश्रा के आग्रह पर पोत परिवहन मंत्री ने भेजा था पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को पत्र, आया जवाब
बक्सर खबर। बक्सर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वामन कॉरिडोर बनाया जाए। इसे स्वदेश दर्शन योजना में शामिल किया जाए। इस आशय का पत्र बक्सर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री शांतनु ठाकुर को दिया था। इस प्रस्ताव को उन्होंने केन्द्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को भेजा था। इस पत्र का जवाब उन्होंने वापस शांतनु ठाकुर को भेजा है। जिसमें यह कहा गया है कि
बक्सर के पंचकोशी-वामन परिक्रमा मार्ग को पर्यटन सर्किट योजना में शामिल करने हेतु उचित कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इस का उल्लेख करते हुए विजय मिश्रा ने कहा कि इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर देवकीनंदन ठाकुर जी की कथा में बक्सर आए थे। तब उनसे आग्रह किया गया था। बक्सर में गंगा के रास्ते जल परिवहन की व्यवस्था हो। उस दिशा में भी उनका जवाब आया है। जल्द ही बक्सर और उत्तर प्रदेश के मध्य सरकारी स्तर पर बोट परिचालन की व्यवस्था की जाएगी।




























































































