बक्सर खबर। जिले में लगातार कोविड मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को कुल 23 लोग संक्रमित पाए गए। जिसके साथ कुल संख्या बढ़कर 68 हो गई है। लेकिन, इसमें से 2 लोग स्वस्थ्य हो गए। लेकिन, विभाग ने जो सूची जारी की है। उसके अनुसार जिले में एक्टीव मरीजों की संख्या 65 है।
इसमें सर्वाधिक संख्या पुरुषों की हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन भी लोगों को इससे बचने के लिए दिशा निर्देश जारी कर रहा है। सभी स्कूल, कालेज बंद करने का निर्देश पूर्व से जारी है। ऐसे में बक्सर खबर भी आपसे आग्रह करता है। घर से बाहर निकलते समय यथा संभव सावधानी बरतें। मास्क का प्रयोग अवश्य करें।




































































































