रंग लाया प्रयास : केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने भगवान वामन कॉरिडोर के लिए पर्यटन मंत्री को भेजा पत्र

0
31

-विजय मिश्रा के आग्रह पर पिछले माह पोत व परिवहन मंत्री शांतनु ठाकुर ने भी की थी पहल
बक्सर खबर। बक्सर में भगवान वामन – पंचकोशी कॉरिडोर का निर्माण होगा। इसकी पहल जोर-शोर से जारी है। इस प्रयास को और बल दिया है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य मा. सिंधिया(दूरसंचार व उत्तर पूर्वी विकास मंत्री) ने। उन्होंने आज बीस जनवरी को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को पत्र लिखा। जिसमें बक्सर के भगवान वामन पंचकोशी कॉरिडोर को केन्द्र प्रसाद योजना में शामिल करने की मांग की है। यहां का पंचकोशी मार्ग बहुत खास है।

वामन भगवान भी यहां की पहचान हैं। अध्यात्म की नगरी का विकास हो और पर्यटन को बढ़ावा मिले। इसका आग्रह भाजपा नेता विजय मिश्रा ने किया है। जो बक्सर के रहने वाले हैं। हमारा आपसे आग्रह है इस योजना को प्राथमिकता दी जाए। उनके इस पत्र से बक्सर की ब्रहु प्रतीक्षित मांग सीधे केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की टेबल पर पहुंच गई है। इसका उल्लेख करते हुए भाजपा नेता विजय मिश्रा ने कहा कि सिंधिया जी ने सीधे पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से बात की। उन्होंने प्रसाद योजना के तहत बक्सर को जोड़ने का आश्वासन दिया।

पिछले माह पोत परिवहन राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने भी विजय मिश्रा की पहल पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री को पत्र भेजा था। मिश्रा ने कहा सिद्धाश्रम हमारी जन्मभूमि है। इसका विकास हो, यही हमारी सोच है। पूज्य संत जीयर स्वामी जी महाराज जहां भी जाते हैं। बक्सर धाम की जय कहते हैं। उनसे ही प्रेरणा लेकर यह पहल मैने अपनी मातृभूमि के लिए प्रारंभ की है। उम्मीद है, यह संदेश आम जन में जाने के उपरांत बहुत से लोग अभियान को बल देंगे, हम सभी का उत्साह बढ़ाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here