जयंती पर भाजपा नगर के कार्यकर्ताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि बक्सर खबर। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के 73 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा नगर के कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। रविवार को स्थानीय मां मुंडेश्वरी अस्पताल के सभागार में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ मेजर पीके पाण्डेय ने की। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी का जन्म एक साधारण कपड़ा व्यवसायी के घर 5 जनवरी 1952 को हुआ था, छात्र जीवन से ही विभिन्न पदों पर थे। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल में वह नेता प्रतिपक्ष थें। नीतीश कुमार की सरकार में वित्तमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए बिहार की सेवा की। सही मायनों में कहा जाए तो पहली उनके ही शासनकाल में बिहार ने विकास की रफ्तार पकड़ी।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुशील कुमार मोदी के तैल चित्र पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला और पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वृहद प्रकाश डाला। नगर महामंत्री बसंत कुमार ने कहा कि उनके जैसा सहज व सरल नेता विरले ही होंगे। कार्यकर्ताओं के बीच रहना पसंद करते थे। कार्यकर्ता का फोन रिसीव करते थे। किसी कारणवश रिसीव नहीं किया तो बाद में वह रिटर्निंग कॉल करके बातचीत किया करते थे। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के दिवंगत नेता अजय चौबे के पुत्र इंद्रजीत चौबे, कैमूर जिला प्रभारी हिमांशु चतुर्वेदी, नगर उपाध्यक्ष गणेश शर्मा व रामनारायण गोंड, प्रवक्ता भोला चौबे, राम जी गुप्ता, मनीष कुमार चौबे, मनोज कुमार गुप्ता, रूपेश चौरसिया, संजय चौबे, गुड्डू चौबे, टुनटुन वर्मा, प्रेम बावर्ची, आयुष वर्मा आदि उपस्थित थे।


































































































