-रक्षा बंधन से पहले भारत माता ने भेजी चंदा मामा को राखी
बक्सर खबर। भारत से चन्द्रमा पर भेजा गया चंद्रयान सफलतापूर्वक वहां उतर गया है। इसरो ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। उनके अनुसार सॉफ्ट लैंडिंग हो चुकी है। उसका संपर्क इसरो मुख्यालय से बना हुआ है। यह सूचना लगभग 20 मिनट पहले प्राप्त हुई है। देश भर में इसके लिए दुआओं का दौर भी चल रहा था। जैसा की खबरों में पूरे दिन देखने सुनने को मिला। वहीं सोशल मीडिया पर ऐसे संदेश भी पोस्ट हो रहे थे। जिसमें कहा जा रहा था कि भारत माता ने चंदा मामा को राखी भेज दी है।


































































































