-12 घंटे में होगा नई दिल्ली से पटना सफर, शाम सवा पांच बजे पहुंचेगी बक्सर
बक्सर खबर। त्योहार के दौरान बिहार के लोगों के लिए रेलवे मंत्रालय ने स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 11, 14 व 16 नवंबर को नई दिल्ली से पटना के लिए सुबह 7:25 में रवाना होगी। लगभग बारह घंटे से कुछ कम समय में पटना पहुंचेगी। इसका ट्रेन नंबर है 02252, जिसमें सीट उपलब्ध है। यह जानकारी रेलवे ने मीडिया से भी साक्षा की है।
कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते शाम 7:15 बजे बक्सर आएगी। यहां दो मिनट का ठहराव दिया गया है। इसके बाद आरा और 19 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में इसका नंबर होगा 02251 जो पटना से दिल्ली के लिए सुबह साढ़े सात बजे खुलेगी। जिसकी तिथि है 12,15,17 तारीख। दिल्ली जाने के दौरान अप में सुबह 9:28 बजे बक्सर आएगी। त्योहार के दौरान इसमें यात्री सीट आरक्षित करा सकते हैं।





























































































