बक्सर खबर : गुड़ों ने दरोगा के पुत्र को अधमरा कर झाड़ी में फेंका। पुलिस ने तीन नामजद सहित छह पर किया एफआइआर। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा-सिकरौल मार्ग की है। जहां तीन दिन पूर्व पुलिस ने गश्ती के दौरान झाड़ी से कराहने की अवाज सुनी। गाड़ी रोक ध्वनि का आकलन कर पुलिस सड़क के सटे झाड़ी में पहुंची। जहां लहूलुहान युवक अधमरा पड़ा था।
पुलिस उसे लेकर राजपुर पीएचसी गई। जहां से नाजुक हालत देखते उसे वराणसी रेफर कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने पीड़ित की पहचान मंगोलपुर निवासी बजरंगी यादव पिता दरोगा यादव के रूप में की। बजरंगी के बयान पर रामप्रवेश यादव, लड्डू यादव व कामेश्वर यादव सहित तीन अज्ञात पर एफआइआर दर्ज की गई है। हलांकि पुलिस अभी किसी को गिरफ्तार करने में सफल नही हो पाई है। उधर युवक बजरंगी वराणसी में घटना के तीन दिन बाद भी जिंदगी व मौत से लड़ रहा है।































































































