-पटना के निजी अस्पताल में चल रहा है उपचार
बक्सर खबर। भोजपुरी लोक गीत के मशहूर गायक विष्णु ओझा कोविड संक्रमित हो गए हैं। रविवार को ही उन्हें उपचार के लिए पटना के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूत्रों के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इस वजह से उन्हें आई सी यू में रखा गया है। विष्णु ओझा की स्थिति चिंताजनक है।
इसकी जानकारी देते हुए सिमरी पश्चिमी के जिला परिषद प्रतिनिधि विजय मिश्रा ने कहा, श्री ओझा जल्द स्वस्थ्य हो जाएं। हम सभी मां भगवती से इसकी प्रार्थना करते हुए। वे जिले की शासन ही नहीं हम सभी के बड़े भाई की तरह हैं। विष्णु ओझा सिमरी प्रखंड के खरहाटांड के मूल निवासी हैं। जिस अस्पताल में वे दाखिल हैं। उसका नाम समय है। वहां के सूत्रों के अनुसार उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।



































































































