‌‌‌ भक्ति के सागर में गोते लगाएगा सिमरी, राम कथा कहेंगे राजन जी महाराज

0
83

– 22 से प्रारंभ होगा महोत्सव, कन्याओं का होगा सामूहिक दहेज मुक्त विवाह
बक्सर खबर। सिमरी प्रखंड मुख्यालय और आसपास का इलाका भक्ति के सागर में गोते लगाएगा। यहां के प्रखंड मुख्यालय से लगे मां काली मंदिर के समीप रामकथा होने जा रही है। 22 सितंबर से प्रारंभ होने वाले महा आयोजन में राजन जी महाराज राम कथा कहेंगे। श्रद्धालु उनकी मधुर वाणी व रसीले भजन सुन मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

मां काली सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कथा का समय प्रतिदिन दोपहर तीन से संध्या सात बजे का रखा गया है। इस कथा का प्रसारण भी कुछ चैनल पर भी आएगा। 22 से एक अक्टूबर तक होने वाली कथा का शुभारंभ बिहार के राज्यपाल जनाब आरिफ मोहम्मद खान करेंगे। कथा समापन के अगले दिन दो अक्टूबर को कन्याओं का सामूहिक विवाह भी होगा। जो पूरी तरह दहेज रहित होगा।

रेल राज्यमंत्री का निमंत्रण देते आयोजन समिति के सदस्य

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व भव्य भंडारे का आयोजन भी होता है। सिमरी के लोग प्रति वर्ष यह आयोजन करते हैं। लेकिन, राजन जी की कथा पहली बार हो रही है। इस वजह से लोगों में काफी उत्साह है। आयोजन समिति के सदस्यों ने देश के कई बड़े सामाजिक व राजनीतिक लोगों से मुलाकात कर उन्हें समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। आस-पास के लोगों को भी इस महा आयोजन का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here