– निजी और सरकारी सभी विद्यालयों पर लागू होगा आदेश
बक्सर खबर। तापमान में लगातार गिरावट जारी है। इसका प्रभाव आज एक जनवरी को कुछ ऐसा रहा कि पूरे दिन भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हो सके। ठंड की यह खबर जिला प्रशासन तक भी पहुंच गई है। इसीलिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 5 जनवरी तक विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
हालांकि जिला प्रशासन ने पहले भी दो दिनों का अवकाश घोषित किया था। 30 एवं 31 दिसंबर को विद्यालय बंद रखने के आदेश दिया गया था। आज एक जनवरी को रविवार होने की वजह से स्वतः विद्यालय बंद हैं। दूसरी तरफ ठंड का प्रकोप जारी है। इसका प्रभाव छात्रों के स्वास्थ्य पर न पड़े। इस को ध्यान में रखते हुए 5 जनवरी तक फिलहाल विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

































































































