-शनिवार को मध्याह्न काल के उपरांत बंद होंगे विद्यालय
बक्सर खबर। विद्यालयों की समय सारणी अब बदल गई है। शिक्षक 9:45 में विद्यालय पहुंचेंगे। चेतना सत्र के उपरांत बजे पहली घंटे 10:30 से प्रारंभ होगी। दूसरी घंटी का समय 11:20, तीसरी का समय 12 से 12:40 तक एवं चौथी घंटी 12:40 से 1:20 तक चलेगी। उसके उपरांत 2 बजे तक मध्याह्न काल होगा। यह समय पांचवी घंटी का है। 2 बजे से छठी घंटी प्रारंभ होगी। जो 2:40 तक चलेगी। सातवीं घंटी का समय 3:20 से चार बजे तक।
आठवीं घंटी पन्द्रह मिनट चलेगी। जिसमें शिक्षक अपनी पाठ टीका तैयार करेंगे। नए आदेश के उपरांत अब शनिवार को दोपहर दो बजे के उपरांत अवकाश होगा। जो पूर्व के आदेश में रद्द कर दिया था। लेकिन, अब उसे बहाल कर दिया गया है। आज 28 फरवरी को यह आदेश कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव, निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने जारी किया है। कुल मिलाकर कहें तो पूर्वाह्न 9:45 से अब शिक्षक विद्यालय में 4:15 तक रहेंगे। (नोट : खबर चलने के बाद कुछ लोगों का संदेश आया। यह खबर गलत है, शिक्षा विभाग ने इसका खंडन किया है। कुल मिलाकर सच क्या है, यह कहना मुश्किल हो गया है। क्योंकि यहां हर घंटे आदेश बदल जाता है। )

































































































